बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम हुए हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी व दूसरा बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ईद से दो दिन पूर्व युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शहर कोतवाली के गांव जंदरपुर निवासी हाफिज मोहम्मद हाशिम (22) पुत्र मुस्तकीम बुधवार की शाम रोजा इफ्तार के बाद अपनी मौसी खुशनूदा को बाइक से बिजनौर रोडवेज बस स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। बिजनौर-मंडावर मार्ग पर ग्राम जमालपुर पठानी के पास सड़क किनारे बाइक रोक कर बात करने लगें। टक्कर से हाशिम और उनकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक चालक भी चोटिल हो गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही हाशिम ने दम...