मेरठ, मार्च 14 -- ईद के मद्देनजर मेरठ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे करीब 100 लोगों को चिन्हित किया है, जिन्हें जल्द ही 'रेड कार्ड' नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों पर पहले भी उपद्रव या त्योहारों के दौरान तनाव की स्थिति पैदा करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने शनिवार को बताया कि ईद पर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी इस्लामी धर्मगुरुओं और मस्जिद प्रबंधन समितियों से समन्वय स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि जिले की 544 मस्जिदों और 146 ईदगाहों के प्रबंधन से अधिकारियों ने बातचीत की है और सभी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी परिस्थिति में सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसएसपी ने कुछ मीडिया संस्थानों में प्रसारित उन...