हापुड़, मई 26 -- त्योहार से ठीक पहले क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द और माहौल बिगाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक द्वारा सोशल मीडिया स्टोरी पर ईद और गोवंश से जुड़ी बेहद आपत्तिजनक वीडियो क्लिप पोस्ट कर दी। जिसपर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियों की कोई पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार, एक युवक ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की स्टोरी पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में ईद से संबंधित कुछ छायाचित्रों (तस्वीरों) के साथ गोवंश की कई क्लिपों को जोड़कर दिखाया गया था। जो सीधे तौर पर गोवंश की कुर्बानी से संबंधित और बेहद संवेदनशील थीं। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही क्षेत्र में तनाव और शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा गहरा गया...