अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, संवाददाता। 21 मार्च को मनाई जाने वाली ईद से पहले शहर के बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुके हैं। गुरुवार को शाम ढलते ही ऊपरकोट और आमिर निशा बाजार की तंग गलियां भीड़ से भर गईं। हर तरफ खरीदारी, मोलभाव और खुशियों की चहल-पहल का ऐसा माहौल है, मानो पूरा शहर त्योहार में डूब गया हो। शाम करीब सात बजे का वक्त. ऊपरकोट बाजार में कदम रखते ही रौनक का असली रंग दिखाई देता है। दुकानों पर टंगी रंग-बिरंगी लाइटें, सजी हुई कपड़ों की दुकानें और ग्राहकों की आवाजाही से पूरा इलाका जीवंत हो उठा है। दुकानदार ग्राहकों को आवाज लगाते नजर आते हैं, वहीं ग्राहक अपने परिवार के साथ खरीदारी में मशगूल हैं। बाजारों में हालात कुछ ऐसे हैं कि एक दुकान से दूसरी दुकान तक पहुंचने में भी समय लग रहा है। कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट की दुकानों पर युवाओं की भीड़ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.