अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, संवाददाता। ईद से एक दिन पहले शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। शाम ढलते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी और देर रात तक खरीददारी का दौर जारी रहा। लोगों ने त्योहार को लेकर नए कपड़े, जूते, टोपी, इत्र, सेवइयां और मिठाइयों की जमकर खरीददारी की। शुक्रवार शाम शहर के ऊपरकोट, रेलवे रोड, रामघाट रोड, आमिर निशा समेत अन्य मुख्य बाजारों और गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। दुकानदारों के चेहरे पर भी अच्छी बिक्री को लेकर खुशी साफ नजर आई। खासकर कपड़ों और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ रही। मिठाई और सेवइयों की दुकानों पर भी लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपने घरों के लिए अलग-अलग तरह की सेवइयां और मिठाइयां खरीदते नजर आए। बच्चों में भी ईद को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया, जो अपने पसंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.