बदायूं, मार्च 21 -- बिसौली,संवाददाता। ईद से ठीक पहले तीन नाबालिग बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। शाम को घर से खेलने निकले बच्चे देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज करते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नगर के ईदगाह रोड स्थित वार्ड संख्या 17 का है, जहां से तीन बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में दहशत फैल गई। नूर मोहम्मद के बेटे रसूल अहमद 10 वर्ष और अहिल 12 वर्ष तथा अमीर अहमद का बेटा आरिश 13 वर्ष बुधवार 18 मार्च की शाम घर से खेलने के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार तीनों बच्चे मोहल्ले में ही खेल रहे थे और आखिरी बार उनकी बुआ यास्मीन ने उन...