हल्द्वानी, मई 27 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। वार्ड 25 के निवासियों ने जल संस्थान के तिकोनिया कार्यालय में प्रदर्शन पर पेयजल देने की मांग की। इस मौके पर बताया गया कि क्षेत्र में एक सप्ताह से पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। ईद पर भी पानी मिलना मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने तत्काल समाधान करने की मांग उठाई।हल्द्वानी में गंभीर पेयजल संकट से पर्व पर भी पानी मिलना मुश्किल बना हुआ है। वार्ड 25 वनभूलपुरा लाइन नंबर 17 से 20 तक में पानी का संकट बना हुआ है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- ईद से पहले जल संस्थान में प्रदर्शन कर मांगा पानी बताया कि क्षेत्र में एक सप्ताह से पानी नहीं मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब ईद पर भी पानी के लिए लोगों को परे...