शाहजहांपुर, मार्च 11 -- ईद से पहले बाजार में खजूर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि थोक बाजारों में दाम बढ़ने का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। व्यापारी सुनील अग्रवाल के अनुसार शाहजहांपुर में खजूर मुख्य रूप से मुंबई और दिल्ली के थोक बाजारों से आता है। इन दोनों शहरों में विदेशों से माल मंगाया जाता है और वहीं से उत्तर प्रदेश के जिलों में आपूर्ति होती है। भारत में खजूर की बड़ी मात्रा पश्चिम एशिया और अफ्रीका के देशों से आयात की जाती है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और आयात आपूर्ति प्रभावित होने से थोक बाजारों में खजूर के दाम बढ़ गए हैं, जिसका असर खुदरा बाजारों पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर खजूर की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.