नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुए झगड़े में तरुण की हत्या के बाद उपजा तनाव ईद पर भी कायम है। आलम यह है कि उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में रहने वाले कई मुस्लिम परिवार स्थिति समान्य होने तक और ईद से पहले यहां से चले जाने की सोच रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में ऐसे कई परिवारों ने अपनी मंशा जाहिर की है। इनका कहना है कि होली पर 26 साल के युवक की हत्या के बाद अलग-अलग समुदायों से जुड़े धार्मिक समूहों ने जिस तरह धमकियां दीं उससे माहौल बहुत डरावना हो गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वे स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं और किसी ने उन्हें इस तरह की योजना के बारे में नहीं बताया है। मिया जी रेस्तरां के मालिक 55 वर्षीय जमील अहमद ने कहा कि वह और उनका परिवार करीब 50 साल से उत्तम नगर में रह रह रहा है। उन्होंने ...