ईद से पहले ईदगाह में चला विशेष सफाई अभियान
इटावा औरैया, मार्च 19 -- जसवंतनगर। ईद को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को ईदगाह परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार व अधिशाषी अधिकारी श्याम बचन सरोज के निर्देशन में सफाई टीम ने ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कराई। अभियान के दौरान कूड़ा उठाने, झाड़ू लगाने और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ईद जैसे बड़े त्योहार से पहले ईदगाह की सफाई जरूरी थी, जिससे नमाजियों को बेहतर सुविधा मिल सके।हालांकि, कुछ लोगों ने नगर के अन्य चौराहों और इलाकों में लंबे समय से गंदगी की समस्या बने रहने की शिकायत भी की। इस दौरान सफाई नायक रामसिया, सफाई लिपिक लाल कुमार और नवनीत शाक्य समेत दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.