छपरा, मार्च 21 -- सोनपुर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई ईद एसडीओ और एसडीपीओ ने क्षेत्र का दौरा कर विधि- ब्यवस्था का लिया जायजा सोनपुर। सोनपुर अनुमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को मुसलमानों ने ईद का पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया। यहां के सोनपुर आदम, मियांबाग, सवाईच, पहाड़ीचक, सबलपुर, भरपुरा, कसमर, सिताबगंज, शेखडुमरी, मुरथान, नयागांव आदि जगहों में अवस्थित मस्जिदों में सामूहिक नमाज अता की गई। सभी जगहों पर आपसी प्रेम और सदभाव बना रहा। उधर अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतिश कुमार ने अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विधि ब्यवस्था का जायजा लिया। जगह- जगह विधि- व्यवस्था संधारण के मद्देनजर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दूसरी ओर नगर पंचायत के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.