गोपालगंज, मार्च 20 -- उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना परिसर में ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। रामनवमी जुलूस के रूट की भी जानकारी ली गई। बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि पुलिस लगातार गश्त करेगी और हर गतिविधि पर नजर रखेगी। मौके पर बीपीआरओ आलोक कुमार, सरपंच सोहराब आलम, प्रमोद कुमार गुप्ता, मुखिया अकलू यादव समेत अन्य मौजूद रहे। पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को योजना की दी गई जानकारी उचकागांव। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.