किशनगंज, मार्च 20 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार को आदर्श थाना ठाकुरगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है। सभी लोग आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण माहलौ में त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर अब्दाली ने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। वहीं थानाध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी ने लोगों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.