मुंगेर, मार्च 16 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। आगामी ईद और रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों पर्वों के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुर...