गिरडीह, मार्च 13 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ईद व रामनवमी को लेकर ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलची पंचायत के जबरदहा व फुलची गांव में शुक्रवार दोपहर में ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिंरजीवी की अध्यक्षता में पुलिस मित्र व ग्रामीणों के साथ एक बैठक की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुए। ताराटांड़ थाना प्रभारी ने सभी से गाइड लाइंस के अनुसार शांति व सदभाव के साथ मिल जुलकर शांतिपूर्ण से त्योहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान रुट का सत्यापन कर पुलिस मित्र एवं पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिंरजीवी ने कहा कि ईद व रामनवमी में कई इलाकों पर ड्रोन कैमरे से प्रशासन असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का काम करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.