ईद व रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
समस्तीपुर, मार्च 8 -- समस्तीपुर। आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर जिले की पुलिस प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिले की विधि-व्यवस्था तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाएं, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें और नियमित गश्ती अभियान चलाएं। उन्होंने असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। क्राइम मीटिंग के दौरान विभिन्न थानों में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए एसपी ने अनुसंधान कार्य में तेजी लाने और मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.