कटिहार, मार्च 21 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल हुए, जिन्होंने नगर व प्रखंड के विभिन्न प्रमुख मार्गों व संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवान पूरे अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़े और आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.