लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- थाना मैलानी के कुकरा चौकी परिसर में ईद एवं नवरात्र के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्या ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान हजरतपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, पहाड़नगर प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार भारतीय, हाफिज अब्दुस्सलाम अंसारी, मौलवी रौनक अली, मौलाना आदिल एखलाक अंसारी, हाफिज शकील अंसारी, प्रधान प्रतिनिधि फुरकानुद्दीन उर्फ सिम्मी, खंजनपुर प्रधान जनक यादव, ढांका प्रधान रामकिशन, सिकंदरपुर प्रधान धनीराम, जकीउद्दीन खान, हाफिज अब्दुल वहाब खान, तहसीन मंसूरी सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील...