बुलंदशहर, मार्च 16 -- थाना परसिर में आगामी पावन नवरात्रों एवं ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर और देहात क्षेत्र की मस्जिदों के इमाम, ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार के दिन नमाज पढ़ने आने-जाने वालों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने ईदगाह कमेटी को निर्देश दिए कि नमाज ईदगाह परिसर में अदा की जाए और सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि ईदगाह में आने-जाने वालों के रास्ते में कोई रुकावट न डाली जाए। सभी से मिलजुलकर भाईचारे और प्रेम के साथ ईद मनाने की अपील की। शोएब मेवाती, शरद गर्ग, गौरव जैन, खालिद अहमद, सलमान कुरैशी, निजामुद्दीन, सैयद फरीउद्दीन, शमीम हुसैन आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.