धनबाद, मार्च 20 -- डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि ईद और रामनवमी पर सोशल मीडिया में कोई आपत्तिजनक मैसेज या ऑडियो-वीडियो डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द बिगड़ने वाले भ्रामक वीडियो, ऑडियो एवं मैसेज से परहेज करने का अनुरोध किया। साथ ही लोगों से त्वरित इसकी सूचना कंट्रोल रूम एवं निकटतम थाना को देने की अपील की। डीसी ने कहा कि ऐसे भ्रामक वीडियो, ऑडियो या मैसेज भेजने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ में संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन एवं ग्रुप के सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर एवं रामनवमी को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए न्यू टाउन हॉल में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.