ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
सहरसा, मार्च 19 -- सत्तर कटैया। ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बिहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आपसी सौहार्द और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा के अवसर पर निकलने वाले कलश यात्रा, शोभायात्रा, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रावण वध कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पटोरी, सत्तर कटैया और लोकही ईदगाह में होने वाली नमाज एवं व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में अंचल इंसपेक्टर निवास कुमार, बीडीओ रोहित कुमार साह, थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.