कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से कोडरमा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आम लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। झुमरीतिलैया में निकाला गया फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। यह मार्च महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर झंडा चौक होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल के साथ पदाधिकारी भी मौजूद रहे और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी देखा गया और लोगों ने पुलिस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.