फतेहपुर, मार्च 13 -- फतेहपुर, संवाददाता। रमजान का एक सप्ताह शेष रहने के साथ ही अब मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की तैयारियों भी जुट चुके हैं। तैयारियों के चलते बाजरों में खरीदारों की चहलकदमी शुरू हो जाने से खासी रौनक बढ़ी है। खासकर बाजार में महिलाओं द्वारा कपड़े, सेवइयां, और सजावटी सामान की मांग तेजी से की जा रही है साथ ही चूड़ी, कंगन, सजने व संवरने का सामान आदि की भी डिमांड में तेजी आई है। शहर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक खरीददारों की भीड़ जुट रही है। रोजेदारों को रोजे के साथ ही अब ईद के चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार है। ईद की खुशियां मनाए जाने के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रहती है और दुकानों पर खरीददारों की भीड़ भी जुटती है। ईद को लेकर खासकर बच्चों और महिलाओं में काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.