बरेली, अगस्त 25 -- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में जुलूसे मुहम्मदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गलियों और प्रमुख रास्तों को सजाया जा रहा है। दरगाह कमेटी ने भी आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। आज पुराने शहर से और कल कोहाड़ापीर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। दोनों जुलूसों में करीब 400 से अधिक अंजुमनें शामिल होंगी। पहला जुलूस मंगलवार शाम चार बजे नीम की चढ़ाई से रवाना होगा। इसके बाद जुलूस पारंपरिक मार्गों से होकर गुजरेगा। आयोजन को लेकर शहर में उत्सव का माहौल है। जगह-जगह सजावट की जा रही है और जुलूस के स्वागत की तैयारियां भी चल रही हैं। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान फरमान मियां ने कहा कि यह दिन हमारे लिए रहमतों और बरकतों से भरा हुआ है। अपील करते हुए कहा कि पैगंबर ए इस्लाम की मोहब्बत में सभी लोग सादगी ...