लातेहार, अगस्त 25 -- लातेहार। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को 1501वां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह है। शहर की मस्जिदों और गली-मोहल्लों को आकर्षक झंडी, बैनर और फ्लैक्स से सजाया गया है। मंगलवार की रात कई स्थानों पर तकरीर व मिलाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर आयोजकों की ओर से रूट निर्धारित किया गया है। जुलूस निर्धारित मार्ग से होकर गुजरेगा। इसके अलावा कई स्थानों पर बाइक जुलूस भी निकाले जाने की तैयारी है। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार आज, तैयारियां पूरी सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट: जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन...