ईद मिलन समारोह में दिखी भाईचारे की मिसाल
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद। कचहरी परिसर में वकीलों ने ईद मिलन समारोह में खुशियां बांटी। इस दौरान आपसी भाईचारे की बुनियाद और मजबूत करने पर जोर दिया गया। खालिद उस्मानी, तौसीफ अली और खुशनूर आलम की ओर से ईद मिलन आयोजित किया गया था। एक दूसरे के गले मिलकर शुभकामनायें दीं। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित,अधिवक्ता संघ के सचिव राजेश अग्निहोत्री के अलावा कुंअर सिंह यादव, सतेंद्र कुमार पाठक, सगीर अहमद, अमरेश, शकील खान, आफताव आलम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.