रामपुर, मार्च 22 -- रविवार को ईद के दूसरे दिन भी ईद मिलन समारोह कार्यक्रम जारी रहे। नगर में बिलारी मार्ग स्थित किसान धर्म कांटे के समीप ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गोरक्षा वाहिनी जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी को आमंत्रित किया गया। लोधी ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी के साथ बैठकर सेवइयां खाईं और खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। गले मिलने से पुराने गिले-शिकवे खत्म हो जाते हैं और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने इसे शांति और अमन का प्रतीक बताया। इस मौके पर आदिल, तौफीक, छोटे मेंबर, मुस्तकीम, शाकिर, अकील अहमद, इरफान सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.