अररिया, मार्च 27 -- अररिया, संवाददाता सदर प्रखंड अंतर्गत बांसबाड़ी पंचायत के गरगद्दी, रहिका टोला में जिला पार्षद इश्तियाक आलम द्वारा स्थापित और संचालित मदरसा हयातुल उलूम में आयोजित ईद मिलन समारोह एक तरह से ऐतिहासिक रहा। क्योंकि इस मौके पर उपस्थित अतिथि जिप अध्यक्ष आफताब अजीम और रानीगंज के विधायक अविनाश मंगलम सहित क्षेत्र वासियों को न केवल सेवइयां खिलाई गईं। मुबारकबाद दी गई। बल्कि इस मौके पर जिला पार्षद इश्तियाक आलम और पूर्व जिला पार्षद आरजू इश्तियाक द्वारा क्षेत्र वासियों के लिए एंबुलेंस सेवा शुभारंभ करने की घोषणा भी की। उपस्थित अतिथियों ने एम्बुलेंस और अन्य सामाग्रियों को जनता को समर्पित किया। जिला पार्षद श्री आलम ने बताया कि एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जो बिल्कुल निर्धन हैं उनके लिए ये निशुल्क होगा। बाकी लोग उचित रेट पर एंबुलेंस की से...