अररिया, मार्च 24 -- अररिया, निज प्रतिनिधि शहर के चांदनी चौक पर सामाजिक संगठन सोशल वेल्फेयर ऑर्गनाईजेशन की ओर से ईद मिलन समारोह आयोजित की गयी। इसमें हर मजहब के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द व भाईचारिगी का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष मो. अजहरूल हक ने कहा कि यह संगठन पिछले करीब 25 वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्त आदि क्षेत्रों में कार्य कर रही है। हर साल ईद मिलन समारोह का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेकर सदभावना का पैगाम दे रहा है। इस मौके पर लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसमें शहर के चर्चित डॉ एसआर झा, डा. मो. आसिफ अबरार, मो. आदिल रजा, शाहजहां अहमद, फैसल कलीम, कामरान आलम, तारिक मजहरूल हक, मुज्जफर हाशमी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.