भागलपुर, मार्च 23 -- सन्हौला के मदरसा सुलेमानिया में रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जमीयत उलेमा-ए-हिंद, के जिलाध्यक्ष मौलाना फारुक आजम वो मुफ्ती खलील साहब के नेतृत्व में किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, उलेमा-ए-कराम और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने ईद का संदेश, भाईचारा, आपसी-प्रेम और सामाजिक एकता को समाज में मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व मुखिया नरेश प्रसाद यादव, जेडीयू जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष विजय मंडल आदि ने भी हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.