चंदौली, मार्च 23 -- चहनियां (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के बिसुपुर गांव में सोमवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी। सैलून एसोशिएशन ट्रस्ट के ब्लाक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी के देखरेख में ईद मिलन का आयोजन किया गया था। आयोजन में जुटे हिन्दू मुस्लिम एक साथ एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सेवई सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर एड. संदीप यादव ने कहा कि पर्व गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल को मजबूत करता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी, मिंटू तिवारी, संजय यादव, शंभु यादव, रामधन मास्टर, चुलबुल सलमानी, रमजान अली, सोनू यादव, जमालुद्दीन, राजू, गुड्डू अली, जान साबिर, इमरान गुलफान, आशिक, साहिल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्द...