लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रमजान उल मुबारक के पाक महीने के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को जिलेभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डीह गांव में ईद त्योहार को लेकर खास रौनक देखी गई। जहां डीएम मिथिलेश मिश्र अपने पिता के साथ ईद के त्योहार पर समाज के लोगों को बधाई देने पहुंचे। खिदमत फाउंडेशन बिहार संस्था ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया था। मुख्य अतिथि के रूप में डीएम मिथिलेश मिश्र, जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा, जिला वक्फ बोर्ड व उर्दू एक्शन कमिटी अध्यक्ष सरफराज आलम समेत शामिल हुए। फाउंडेशन सचिव फैयाज रहमानी के आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी व अधिवक्ता योगेंद्र कुमार योगी, राजद नेता प्रेम सागर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, निपेंद्र कुमार, डॉ मो आरिफ सहित का...