ईद मिलन में काव्य गोष्ठी, शायरों ने बांधा समां
शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। मोहल्ला अली जई में मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपूरा के प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां के आवास पर ईद मिलन समारोह के साथ काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आपसी मुहब्बत और भाईचारे के संदेश के साथ हुई। काव्य गोष्ठी में विकास सोनी ऋतुराज, ज्ञानेन्द्र मोहन 'ज्ञान' ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना बटोरी। शायरों की प्रस्तुतियों पर तालियों की गूंज से माहौल उत्साहित रहा। अंत में इकबाल हुसैन ने सभी का आभार जताया और ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता के लिए जरूरी बताया। इस दौरान बिलाल खान, सैयद आरिश अली, मोहम्मद वसी, मोईन खान, रेहान खान, सरदार राजू बग्गा, मशहूद अली, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.