ईद मिलने आए रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला, केस
रामपुर, मई 31 -- स्वार। क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ईद मिलने आए रिश्तेदारों समेत परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मिर्जापुर निवासी जुनैद पुत्र रियाजुल नवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की वह अपने घर पर ईद पर मिलने आए रिश्तेदारों के साथ बैठे बात कर रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही इरफान, आसिफ, इमरान, राशिद अली, उमर अली, सलमान और उनके साथ आए कुछ अज्ञात लोग हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने हथियारों से हमला कर दिया। हमले में जुनैद, रियाजुल नवी, आले हसन, फैसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.