बदायूं, मार्च 25 -- गांव पड़ौलिया में एक युवक ने उस समय दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी, जब गांव की मस्जिद में पूर्व में रहे मौलाना अपने परिचितों से ईद मिलने आए थे। युवक का मौलाना से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया का मामला है, जहां पिछली साल श्रावण मास में गांव के युवक जुल्फिकार का मस्जिद में रहने वाले एक मौलाना रफीक से कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर उस समय जमकर बवाल हुआ था। दोनों तरफ से थाने पर तहरीर भी दी गई थी, जिसमें पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की थी। उसके बाद ग्रामीणों ने मौलाना को मस्जिद से हटा दिया था और मौलाना अपने घर चला गया था। मौलाना रफीक बरेली जिले के एक गांव के रहने वाले थे। वह उस समय मस्जिद में इमाम का काम करते थे।मंगलवार को मौलाना रफीक गांव पड़ौलिया में अपने शुभचिंतकों के यहां ईद मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.