बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में ईद मिलकर रिश्तेदारी से लौट रहे एक परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान चली गोली बाइक पर बैठी छह वर्षीय बालिका के पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को नरूलापुर हाफिज निवासी शौकिन अपनी पत्नी सितारा और पुत्री राहत (6 वर्ष) के साथ बाइक से गांव बादशाहपुर में रिश्तेदारी में ईद मिलने गया था। रात करीब 8:30 बजे जब परिवार वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी नरूल्लापुर के पास अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली राहत के पैर में लगी और आर-पार हो गई। घायल अवस्था में बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा ...