बरेली, मार्च 16 -- ईद मनाने आया जिला बदर बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार बरेली, मुख्य संवाददाता। बारादरी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जिला बदर किए गए एक शातिर बदमाश को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार 15 मार्च की रात करीब 11:15 बजे उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज अपनी टीम के साथ रुहेलखंड चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला ईंट पजाया निवासी जिला बदर बदमाश वसीम उर्फ गण्ठी भरतौल रोड के पास अवैध तमंचे के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट के फेट से 12 बोर का अवैध तमंचा और जेब से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.