ईद बाजार में उमड़ी भीड़, 400 से 10 हजार रुपए किलो तक बिक रहा मेवा
पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ईद शुक्रवार या शनिवार को संभावित है। इसके कारण खरीदारी चरम पर पहुंच गई है। बाजार में सेवई, टोपी, इत्र मेवा, चूड़ी ,श्रृंगार के सामान आदि की खरीदारी तेजी से की जा रही है। कपड़े की खरीदारी लगभग पूरी कर ली गई है। कपड़ा खरीदने से अबतक वंचित रहे लोग बाजार में सुबह से शाम तक उमड़ रहे है। मेदिनीनगर के मुख्य बाजार में बुधवार को ईद की खरीदारी को लेकर काफी भीड़ दिखी। श्रृंगार सामग्री के विक्रेता बबलू कुमार ने बताया कि इस वर्ष कश्मीरी चूड़ी की मेदिनीनगर सहित पूरे देश में मांग है । ऑर्डर के बाद भी थोक विक्रेता माल उपलब्ध नहीं करा पा रहे है। सौ से दो सौ रूपये प्रति सेट की दर से कश्मीरी चूड़ी उपलब्ध है। इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी बड़ी मांग है।कपड़ा व्यवसाई मनोज अग्रवाल ने बताया कि खरीदारी करीब करीब लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.