लोहरदगा, मार्च 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। ईद को लेकर लोहरदगा शहर का बाजार गुलजार रहा। हालांकि दोपहर बाद आंधी-बारिश और गरज की वजह से बाजार की रौनक कम होती चली गई। देर शाम बिजली आती-जाती रही, इस वजह से भी ईद की तैयारियों और खरीददारी पर असर पड़ा। दुकानदार मायूस नजर आए। सड़कों के किनारे अस्थायी दुकान लगाकर सामान बेच रहे कई दुकानदारों को मौसम बिगड़ते ही दुकानें समेटनी पड़ीं।हालांकि लोगों ने कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र, सेवइयां और सजावटी सामान की जमकर खरीददारी की। शहर के राजेन्द्र भवन से जामा मस्जिद तक दुकानें सजी रहीं और सुबह से ही खरीददारों का रेला लगा रहा। बालिकाओं, महिलाओं और बच्चों में ईद की खरीददारी को लेकर खास उत्साह दिखा।दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिक्री में तेजी आई है। कई दुकानें बारिश के बावजूद देर रात तक खुली रहीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.