लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार हिटी । ईद के नजदीक आते ही शहर का बाजार पूरी तरह गुलजार हो गया है। फुटपाथ से लेकर बड़े मॉल और शोरूम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मुख्य बाजारों में सुबह से देर रात तक रौनक बनी हुई है, जहां लोगों की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में इस बार परिधानों से लेकर खाने-पीने के लजीज व्यंजनों तक की विशाल रेंज उपलब्ध है। पारंपरिक कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट और बच्चों के लिए आकर्षक ड्रेस के साथ-साथ युवा नए फैशन और ट्रेंड को भी खूब पसंद कर रहे हैं। महिलाओं में सलवार-सूट और लहंगा स्टाइल सूट की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार नए डिजाइन और किफायती दाम ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। इत्र की खुशबू से भी बाजार महक उठा है। छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम तक विभिन्न प्रकार के इत्र उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.