गुमला, मार्च 18 -- गुमला प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान अपने अंतिम पड़ाव पर है और एक-दो दिनों में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में गुमला जिला मुख्यालय का बाजार पूरी तरह गुलजार हो उठा है। फुटपाथ से लेकर बड़ी दुकानों और मार्ट तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग ईद की तैयारियों में जुटे हुए हैं और नए कपड़े, टोपी, सेवई समेत खानपान की सामग्री की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।शहर के मुख्य बाजारों में खाने-पीने के लजीज व्यंजनों से लेकर परिधानों तक की विशाल रेंज उपलब्ध है। इस बार खरीदार पारंपरिक लिबास के साथ-साथ नए फैशन और ट्रेंड को भी खास तरजीह दे रहे हैं। खासकर महिलाओं,बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं की भी बाजार में अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है। जहां सलवार-सूट और लहंगा स्टाइल सूट की सबसे ज्यादा मांग है।ईद बाजार में सेवई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.