ईद प्रेम और भाईचारे का देती है पैगाम : बीपीआरओ
बेगुसराय, मार्च 18 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। थाना के प्रांगण में बुधवार को प्रखंड स्तरीय शांति समिति की आयोजित बैठक में आगामी 21 मार्च को ईद, 22 से 25 मार्च तक छठ और 27 मार्च को रामनवमी के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की लोगों से अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता बीपीआरओ समिक्षा झा ने की। उन्होंने ईद, छठ और रामनवमी के त्योहार पर शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की साथ ही प्रखंड क्षेत्र में विधि- ब्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी थानाध्यक्ष रामशंकर यादव ने बताया कि ईद, छठ और रामनवमी प्रेम और भाईचारे का पैगाम देती है। नशापान कर सड़कों पर डांस और डीजे पर अश्लील गीत बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवायी की जायेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.