चाईबासा, मार्च 20 -- ईद-उल-फितर के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को 13 सुपर जोन में बांटा गया है। प्रशासन की ओर से कुल 164 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, वहीं 1900 से अधिक पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाएगी और सभी तैनात अधिकारी एवं जवान 22 मार्च तक अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 9 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 35 जोनल दंडाधिकारी और 120 दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी और समन्वय का कार्य करेंगे। इसके अलावा विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत सिविल दस्ता, बाइक क्यूआरटी और एसएसबी की विशेष टुक...