ईद पर हम खून की होली खेलेंगे...यूपी के भाजपा नेता के विवादित बोल, किस ओर था इशारा?
फतेहपुर, मार्च 20 -- Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के विवादित बोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि वे ईद पर होली खेलेंगे। खून वाली होली। वीडियो वायरल होने के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का 75 सेकेंड का यह वीडियो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें वह संप्रदाय विशेष की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि कोई एक मारेगा तो हम तमाम मारेंगे। इसके अलावा भी उन्होंने कार्यक्रम में आपत्तिजनक बयान बाजी की। समुदाय विशेष के लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.