लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। नवरात्र और ईद उल फितर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे की तैयारी पूरी हो गई है। सभी थानों के प्रभारी ने समृद्ध जनों के साथ बैठक की है। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि नवरात्र में शहर के प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही जिन स्थानों में मेला लगेगा, वहां की भी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध कर दिया गया है। वहीं ईद उल फितर को लेकर पुराने लखनऊ में स्थित प्रमुख मस्जिदों पर 15 कंपनी पीएसी और आरएएफ बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही इन स्थलों पर सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों ने जिले के सभी थानाप्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने अपने-अपने थानाक्षेत्र के सभी मंदिरों, क्षेत्र में लगने वाले मेले और जुलूस के रास्तों का निरीक्षण किया। मेला और जुलूस के आयोजकों संग थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.