वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी। ईद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। जिले के हर छोटी-बड़ी मस्जिद पर पुलिस बल तैनात थी। खासतौर से ज्ञानवापी, दालमंडी, नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, बजरडीहा, लाट सरैया, नदेसर, पुलिस लाइन तिराहा, हुकुलगंज, लोहता आदि स्थलों पर अधिक संख्या में फोर्स रही। नमाज अदा होने के बाद लोगों के जाने तक पुलिस बल तैनात रही। ईदगाहों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल समेत अन्य पुलिस अफसरों ने विभिन्न मस्जिदों पर भ्रमण किया। नमाजियों से मिलकर उनको ईद की शुभकामनाएं दी। मोहल्लों में रात तक पुलिस बल तैनात रही।

हिंदी हिन्...