बुलंदशहर, मई 27 -- आज ईद-उल-जुहा के त्योहार को जिले में शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरे जिले को 7 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। बकरीद पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने परिक्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ​त्योहार के मद्देनजर जनपद की 183 ईदगाहों और 186 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इन सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पीस कमेटी, धर्मगुरुओं, शांति समिति और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ लगातार गोष्ठियां की जा रही हैं। इसके साथ ह...