देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद पर जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। नमाज के समय महत्वपूर्ण ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस व मजिस्ट्रेटी की तैनाती रहेगी। वहीं एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी दिन भर भ्रमण करेंगे।ईद के त्योहार को शांति के पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन एक सप्ताह से सक्रिय है और सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर सभी को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। शनिवार को सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रहेगा। महत्वपूर्ण ईदगाह व मस्जिद पर पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। कुछ थानों में पुलिस लाइन से पुलिस के जवान भेजे गए हैं। देवरिया कोतवाली के अलावा रुद्रपुर, मदनपुर, सलेमपुर, मझौलीराज, लार व रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.