कौशाम्बी, मार्च 12 -- देवीगंज बाजार में गुरुवार की शाम समाजसेवी खुशनूर अली उर्फ लाला भाई ने होली व ईद के पर्व को लेकर सौहार्द का संदेश दिया। समाजसेवी ने होली ईद सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आई सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम महिलाओं को मिठाई व उपहार वितरित कर दोनों पर्वों की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी ने कहा कि होली हो या ईद, सभी पर्व आपसी भाईचारे, उत्साह और प्रेम के साथ मनाए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करी कि समाज में जात पात से उपर उठ कर आपसी सौहार्द और मेलजोल की परंपरा को मजबूत बनाएं तथा एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.