ईद पर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की टीम मुस्तैद
बरेली, मार्च 20 -- बरेली। शनिवार को शहर भर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि नमाजियों और शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शनिवार सुबह से ही सफाई कर्मचारियों की टीमें सक्रिय रहेगी। विशेष रूप से ईदगाह और उसके आसपास के रास्तों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.